आरएएस की तबादला सूची जारी
राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 183 अधिकारियों की तबादला सूची जारी
हनुमानगढ़ जिले के हनुमानगढ़, टिब्बी व रावतसर उपखंड अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण
हनुमानगढ़। कार्मिक विभाग द्वारा राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 183 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार हनुमानगढ़ जिले के तीन उपखंडों—हनुमानगढ़, टिब्बी एवं रावतसर के उपखंड अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।
तबादला सूची के अनुसार हनुमानगढ़ एसडीएम मांगीलाल का स्थानांतरण सवाई माधोपुर किया गया है। वहीं टिब्बी एसडीएम सत्यनारायण सुथार को पूगल, बीकानेर तथा रावतसर एसडीएम विनोद गोदारा को गंगापुर सिटी लगाया गया है।
इसी क्रम में हनुमानगढ़ के नए उपखंड अधिकारी के पद पर श्याम सुंदर बेनीवाल, रावतसर एसडीएम के पद पर शुभम शर्मा तथा टिब्बी उपखंड अधिकारी के पद पर बाबूलाल द्वितीय को लगाया गया है।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापन पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादलों के बाद जिले के तीनों उपखंडों में प्रशासनिक स्तर पर नई जिम्मेदारियां निर्धारित होंगी।