News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

‘रक्षा वचन’ कार्यक्रम,

‘रक्षा वचन’ कार्यक्रम,

जिलेभर में आयोजित हुए ‘रक्षा वचन’ कार्यक्रम, छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य को बांधी राखी

हनुमानगढ़। पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर समन्वय, विश्वास एवं आत्मीयता स्थापित करने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं में पुलिस के प्रति सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला हनुमानगढ़ में ‘रक्षा वचन’ कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हनुमानगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने श्री बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़, श्री अरविंद , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री राज कँवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एस.आई.यू./सी.ए.डब्ल्यू., तथा श्री रामचंद्र कस्वा , थाना अधिकारी, पुलिस थाना हनुमानगढ़ जंक्शन सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर उनके दीर्घायु एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्री बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ ने छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उनकी शिक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की” इसके अलावा जिलेभर में भी विभिन्न स्थानों पर ‘रक्षा वचन’ कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पुलिस थाना पीलीबंगा में ब्रह्मकुमारी संस्था की महिलाओं, सीएलजी सदस्यों एवं महिला सुरक्षा सखियों द्वारा श्री राय सिंह सुथार, पुलिस निरीक्षक एवं थाना अधिकारी, पुलिस थाना पीलीबंगा सहित थाना स्टाफ को राखी बांधी गई , इस अवसर पर थानाधिकारी द्वारा सभी को पौधे उपहार स्वरूप भेंट किए गए।

पुलिस थाना टिब्बी में स्कूली छात्राओं एवं सुरक्षा सखियों द्वारा श्री राकेश सांखला , थाना अधिकारी, पुलिस थाना टिब्बी सहित थाना स्टाफ को राखी बांधी गई।

पुलिस थाना महिला में बच्चों द्वारा श्रीमती चंद्रकला, महिला थाना अधिकारी, पुलिस थाना महिला एवं गायत्री चौधरी, सहायक उप निरीक्षक सहित थाना स्टाफ को राखी बांधी गई।

यातायात शाखा द्वारा भी आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा श्री अनिल चिन्दा सहित यातायात शाखा के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधी गई।

कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों, महिला हेल्पलाइन, राजकॉप सिटीजन ऐप एवं एसओएस फीचर के संबंध में जानकारी देते हुए आत्मरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया तथा जिला हनुमानगढ़ को नशामुक्त बनाने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.