News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

पंचायतीराज चुनाव में आरक्षण के लिए लॉटरी प्रक्रिया एक माह के लिए स्थगित

पंचायतीराज चुनाव में आरक्षण के लिए लॉटरी प्रक्रिया एक माह के लिए स्थगित

नगरीय निकायों के पदों के आरक्षण हेतु लॉटरी प्रक्रिया 17 अगस्त को

पंचायतीराज पदों के लिए आरक्षण हेतु लॉटरी 1 माह के लिए स्थगित, 17 और 18 सितम्बर को निकलेगी लॉटरी

हनुमानगढ़। जिले में नगरीय निकायों के पदों के वर्गीकरण हेतु आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 17 अगस्त, 2026 को दोपहर 2 बजे जिला कलेक्ट्रेट स्थित भू अभिलेखागार में आयोजित की जाएगी।

लॉटरी प्रक्रिया आम चुनाव 2026 के लिए आरक्षण निर्धारण के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं अन्य संबंधित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर लॉटरी प्रक्रिया में भाग लेने का अनुरोध किया गया है।


जिला प्रशासन द्वारा लॉटरी प्रक्रिया को नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से संपादित किया जाएगा।गौरतलब है कि द्वितीय चरण में चुनाव के चलते पंचायतीराज पदों के लिए आरक्षण हेतु लॉटरी 1 माह के लिए स्थगित की गई है। अब यह लॉटरी 17 और 18 सितम्बर को निकलेगी।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.