News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

गुरुवार को तिरंगा सजावट दिवस

गुरुवार को तिरंगा सजावट दिवस

हर घर तिरंगा अभियान में 13 अगस्त गुरुवार को तिरंगा सजावट दिवस

हर भवन तिरंगे की शान से सजेगा, तिरंगा कैनवास पर लिखी जाएंगी देशप्रेम की भावनाएं

टिब्बी। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत 13 अगस्त को तिरंगा सजावट दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर टिब्बी नगरपालिका क्षेत्र, पंचायत समिति, ग्राम पंचायतों एवं राजकीय कार्यालयों में तिरंगा सजावट एवं तिरंगा कैनवास लगाए जाएंगे।

अभियान के तहत प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा थीम आधारित सजावट एवं तिरंगा लाइटिंग की जाएगी। तिरंगा कैनवास पर आमजन अपने हस्ताक्षर करने के साथ ही देशप्रेम से जुड़ी अपनी भावनाएं एवं संदेश लिख सकेंगे।

राजकीय कार्यालयों में ‘वंदे मातरम्’ की धुन एवं देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी के साथ जन-उत्सव का रूप देना है।

उपखंड प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने घर, प्रतिष्ठान एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा थीम से सजाने का आह्वान किया है।

आइए, 13 अगस्त को मिलकर टिब्बी को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगें और तिरंगे की शान बढ़ाएं। 🇮🇳

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.