News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

अमृत 2.0 योजना

अमृत 2.0 योजना

अमृत 2.0 योजना के तहत लगाए गए 600 पौधों का आयुक्त ने किया निरीक्षण

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के प्रयासों की सराहना, पौधों की नियमित देखभाल के दिए निर्देश

हनुमानगढ़। अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत सेंट्रल पार्क, हनुमानगढ़ टाउन में लगाए गए 600 पौधों का गुरुवार को नगर परिषद आयुक्त श्री हेमाराम ने निरीक्षण किया। पौधारोपण कार्य शेरावाली स्वयं सहायता समूह (एनयूएलएम) की महिलाओं द्वारा किया गया है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पौधों की स्थिति का अवलोकन किया तथा महिलाओं से पौधों के संरक्षण एवं रखरखाव की जानकारी ली।

आयुक्त श्री हेमाराम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों का नियमित रूप से संरक्षण और संवर्धन किया जाए। उन्होंने महिलाओं को निर्देश दिए कि पौधों की बेहतर वृद्धि के लिए समय-समय पर सिंचाई, खाद तथा अन्य आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे भविष्य में बड़े होकर शहर के पर्यावरण को बेहतर बनाने, हरित क्षेत्र बढ़ाने और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही संभव है और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का यह योगदान अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

निरीक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पौधों की नियमित देखभाल, संरक्षण और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। आयुक्त ने कहा कि अमृत 2.0 योजना के तहत किए जा रहे ऐसे प्रयास शहर को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.