News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

नगर निकाय आम चुनाव-2026

नगर निकाय आम चुनाव-2026

नगर निकाय आम चुनाव-2026 : 269 अभ्यर्थियों ने वापस ली अभ्यर्थिता

अब जिले के 8 नगर निकायों के 290 वार्डों में 1086 उम्मीदवार मैदान में

4 सितंबर को होगा चुनाव चिन्ह आवंटन, प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर तथा द्वितीय चरण का मतदान 11 सितंबर को

हनुमानगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले की आठ नगरीय निकायों में वार्ड सदस्य पद के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न हुई। संवीक्षा के बाद वैध पाए गए 1355 अभ्यर्थियों में से 269 अभ्यर्थियों ने अपनी अभ्यर्थिता वापस ले ली। इसके साथ ही अब जिले के 290 वार्डों में सदस्य पद के लिए कुल 1086 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) श्री उम्मेदी लाल मीना ने बताया कि हनुमानगढ़ नगर परिषद के 60 वार्डों में 36 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने के बाद अब 277 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। नगर पालिका संगरिया में 27 नाम वापसी के बाद 112, टिब्बी में 10 नाम वापसी के बाद 82, रावतसर में 44 नाम वापसी के बाद 160, भादरा में 77 नाम वापसी के बाद 126 तथा नोहर में 25 नाम वापसी के बाद 106 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।

उन्होंने बताया कि नगर पालिका गोलूवाला में 18 अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने के बाद 88 तथा नगर पालिका पीलीबंगा में 32 नाम वापसी के बाद 135 अभ्यर्थी निर्वाचन में भाग लेंगे। इस प्रकार जिले की सभी आठ नगरीय निकायों में कुल 1086 अभ्यर्थी वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 4 सितंबर को अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। प्रथम चरण में नगर पालिका नोहर, भादरा, संगरिया, टिब्बी एवं रावतसर में 9 सितंबर को मतदान होगा, जबकि द्वितीय चरण में नगर परिषद हनुमानगढ़ तथा नगर पालिका गोलूवाला एवं पीलीबंगा में 11 सितंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। दोनों चरणों की मतगणना 14 सितंबर को संपन्न होगी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.