News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राज्य स्तरीय समान परीक्षा 2026-27

राज्य स्तरीय समान परीक्षा 2026-27

राज्य स्तरीय समान परीक्षा के लिए गैर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की संख्या 7 दिन में अपडेट करने के निर्देश



बीकानेर। निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर द्वारा आगामी राज्य स्तरीय समान परीक्षा सत्र 2026-27 के तहत अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के आयोजन को लेकर पीएसपी पोर्टल पर गैर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की संख्या अपडेट करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

निर्देशों के अनुसार सभी संबंधित गैर सरकारी विद्यालयों को 7 दिवस के भीतर पीएसपी पोर्टल के संबंधित मॉड्यूल में विद्यार्थी संख्या का विवरण अपडेट करना होगा। प्रपत्र 7-क में कक्षा 9 एवं 10 तथा प्रपत्र 07 में कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों की सूचना दर्ज की जाएगी।

साथ ही सभी गैर सरकारी विद्यालयों को वर्तमान शैक्षणिक सत्र में नामांकित विद्यार्थियों की संख्या का पोर्टल पर समय पर अपडेट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पोर्टल पर विद्यार्थी संख्या अपडेट करने में तकनीकी समस्या आने पर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अथवा पदेन बीआरसीएफ, समग्र शिक्षा विभाग से संपर्क कर समस्या का समाधान करवाने के निर्देश हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि में कार्रवाई पूरी नहीं किए जाने पर उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। अधिकारियों को इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.