News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

नगर निकाय आम चुनाव-2026 का द्वितीय चरण

नगर निकाय आम चुनाव-2026 का द्वितीय चरण

द्वितीय चरण में शुक्रवार को जिले के 1.78 लाख से अधिक मतदाता करेंगे 120 वार्डों के लिए मतदान

जिले के सभी आठ निकायों की मतगणना 14 सितंबर को होगी

हनुमानगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 के लिए द्वितीय चरण में जिले के तीन नगरीय निकायों हनुमानगढ़, पीलीबंगा और गोलूवाला में शुक्रवार को मतदान होगा। द्वितीय चरण के लिए जिले के 3 नगर निकायों के 120 वार्डों के लिए कुल 193 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां कुल 1,78,275 पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

नगरीय निकायवार मतदान केंद्र एवं मतदाताओं की संख्या

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) श्री उम्मेदी लाल मीना ने बताया कि शुक्रवार को होने वाले द्वितीय चरण के मतदान में 3 नगर निकाय शामिल है। नगर परिषद हनुमानगढ़ के 60 वार्डों के लिए 133 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1,34,264 मतदाता मतदान करेंगे। नगर पालिका पीलीबंगा के 35 वार्डों के लिए 35 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां 30,811 मतदाता मतदान करेंगे। नगर पालिका गोलूवाला के 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13,200 मतदाता मतदान करेंगे।  

द्वितीय चरण के मतदान के लिए तीनों नगर निकायों में ही स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल

शुक्रवार को होने वाले मतदान वाले तीनों नगरीय निकायों में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम स्थापित किए गए है। हनुमानगढ़ नगर परिषद के लिए जंक्शन स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, पीलीबंगा नगर पालिका के लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोलूवाला नगर पालिका के लिए गोलूवाला सिंहागान स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्ट्रांग रूम बनाए गए है। गुरुवार को मतदान दल इन्हीं ईवीएम संग्रहण स्थल से रवाना होंगे। मतदान सम्पन्न होने के बाद मतदान सामग्री का संग्रहण तथा 14 सितंबर, 2026 को होने वाली मतगणना का कार्य भी संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों की देखरेख में इन्हीं स्थलों पर संपन्न कराया जाएगा।

जिले में दो चरणों में हो रहा मतदान

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण में नगर पालिका नोहर, भादरा, संगरिया, टिब्बी एवं रावतसर में बुधवार को मतदान हुआ। वहीं द्वितीय चरण में जिले के 3 नगर निकाय नगर परिषद हनुमानगढ़ तथा नगर पालिका गोलूवाला एवं पीलीबंगा में 11 सितंबर, 2026 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। दोनों चरणों की मतगणना 14 सितंबर, 2026 को संपन्न कराई जाएगी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.