News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

नगर निकाय चुनाव 2026

नगर निकाय चुनाव 2026

नगर निकाय चुनाव: अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

21 सितंबर को अध्यक्ष एवं 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद के लिए होगा निर्वाचन, विजय जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध

हनुमानगढ़। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट डॉ. खुशाल यादव ने जिले के सभी आठ नगर निकायों के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। आदेश के अनुसार हनुमानगढ़, संगरिया, टिब्बी, नोहर, भादरा, रावतसर तथा पीलीबंगा के लिए संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट को एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं गोलूवाला के लिए नायब तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्त एरिया मजिस्ट्रेटों को राज्य निर्वाचन आयोग एवं संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के निर्देशानुसार अपने आवंटित क्षेत्र में स्वयं उपस्थित रहकर दायित्वों का निर्वहन करने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विजय जुलूस, आतिशबाजी और शक्ति प्रदर्शन पर प्रतिबंध

जिला मजिस्ट्रेट डॉ. खुशाल यादव ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए हुए है, नगर निकाय चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस, शक्ति प्रदर्शन, वाहनों के काफिले, पटाखे एवं आतिशबाजी, उत्तेजक नारेबाजी तथा सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ एकत्रित करने पर प्रतिबंध है। 

आदेश के अनुसार सोशल मीडिया अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से ऐसा संदेश, वीडियो, पोस्ट या अन्य सामग्री प्रसारित करना भी प्रतिबंधित रहेगा, जिससे तनाव अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति उत्पन्न हो। प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन की स्थिति में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 एवं अन्य लागू विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के शांतिपूर्ण संपन्न होने तक प्रभावी रहेगा।

21 सितंबर को अध्यक्ष पद का निर्वाचन

राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी आठ नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को निर्धारित स्थलों पर निर्वाचन होगा। मतदान प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक होगा। मतदान में भाग लेने के लिए नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का सदस्य पद की शपथ ग्रहण करना आवश्यक है। मतदान के बाद अपराह्न 2 बजे से मतगणना की जाएगी। यदि सभी सदस्य इससे पहले मतदान कर देते हैं तो मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी।

22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन

उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया 22 सितंबर को होगी। नामांकन प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक लिए जाएंगे। आवश्यकता होने पर इसी दिन अपराह्न 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों से निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित नगर निकाय के निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान किया गया है।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post