पंचायतीराज आम चुनाव 2026
पंचायतीराज आम चुनाव 2026 : पंचायत समिति प्रधान पदों के आरक्षण की स्थिति
हनुमानगढ़। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले की पंचायत समितियों में प्रधान पदों के आरक्षण की स्थिति निर्धारित की गई है। आरक्षण के अनुसार जिले की 10 पंचायत समितियों में प्रधान पदों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है—
अनुसूचित जाति (एससी)
रावतसर पंचायत समिति प्रधान पद एससी महिला के लिए आरक्षित है। हनुमानगढ़ जंक्शन एवं हनुमानगढ़ टाउन पंचायत समिति प्रधान पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)
पल्लू पंचायत समिति प्रधान पद ओबीसी महिला, जबकि राजपुरा पंचायत समिति प्रधान पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है।
सामान्य वर्ग
संगरिया एवं पीलीबंगा पंचायत समिति प्रधान पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। वहीं टिब्बी, भादरा एवं नोहर पंचायत समिति प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस प्रकार जिले में पंचायत समिति प्रधान पदों में 3 पद एससी, 2 पद ओबीसी तथा 5 पद सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित हैं।
टिब्बी पंचायत समिति के 23 वार्डों के आरक्षण की स्थिति जारी
पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति टिब्बी के 23 वार्डों के लिए आरक्षण की स्थिति निर्धारित की गई है। इनमें अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनारक्षित वर्ग के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं।
वार्ड 1, 5, 19 और 21 अनुसूचित जाति (महिला), जबकि वार्ड 4, 18, 22 और 23 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। वार्ड 11 और 14 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तथा वार्ड 15 ओबीसी (महिला) के लिए आरक्षित है।
वहीं वार्ड 2, 6, 8, 16, 17 और 20 अनारक्षित (महिला) तथा वार्ड 3, 7, 9, 10, 12 और 13 अनारक्षित रखे गए हैं।


