News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

सात दिवसीय धार्मिक कथा एवं नाट्य प्रस्तुति 24 से शुरू

सात दिवसीय धार्मिक कथा एवं नाट्य प्रस्तुति 24 से शुरू

श्रीकृष्ण भक्त नरसी मेहता की सात दिवसीय अमरगाथा का होगा मंचन

सलमेगढ़-मसानी में 24 से 30 सितंबर तक आयोजित होगी धार्मिक कथा एवं नाट्य प्रस्तुति

टिब्बी। ग्राम सलमेगढ़-मसानी में श्री सर्वधर्म रंगमंच के तत्वावधान में श्रीकृष्ण भक्त नरसी मेहता की सात दिवसीय अमरगाथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 24 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक उप स्वास्थ्य केंद्र के पास, सलमेगढ़-मसानी में होगा।

कार्यक्रम के तहत ‘नरसी भगत—नानी बाई को मायरो’ कथा पर आधारित नाट्य मंचन किया जाएगा। कथा में नरसी मेहता के जीवन, उनकी श्रीकृष्ण भक्ति तथा नानी बाई के मायरे की प्रसंगावली को प्रस्तुत किया जाएगा।

अध्यक्ष विपिन सुधार तथा सचिव करनी सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 24 सितंबर को दोपहर 3 बजे कलश यात्रा से होगी। वहीं 30 सितंबर को सुबह 8 बजे कृष्ण झांकी निकाली जाएगी। सातों रात्रियों में नरसी भगत की कथा एवं नाट्य प्रस्तुति होगी।

कथा में नरसी जी का बचपन, भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणी संवाद, नरसी द्वारा धन दान करना, नरसी की भक्ति की परीक्षा तथा नानी बाई के मायरे सहित विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।

कथाकार एवं निर्देशक महावीर ‘शिवाली’ हैं। कार्यक्रम के संयोजक समस्त ग्रामवासी एवं श्री सर्वधर्म रंगमंच के कार्यकर्ता हैं। सह-निर्देशन का दायित्व प्रेम शर्मा निभाएंगे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post