News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

टिब्बी नगर निकाय चुनाव 2026, मतगणना परिणाम के बाद चेयरमैन के लिए सरगर्मियां हुई तेज

टिब्बी नगर निकाय चुनाव 2026, मतगणना परिणाम के बाद चेयरमैन के लिए सरगर्मियां हुई तेज

टिब्बी नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस के 8, निर्दलीय 11 और कम्युनिस्ट का एक प्रत्याशी जीता

भाजपा का नहीं खुला खाता, 20 वार्डों में 82 प्रत्याशियों के भाग्य का हुआ फैसला

टिब्बी। नगरपालिका सदस्य चुनाव-2026 की मतगणना सोमवार को राजकीय महाविद्यालय में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। मतगणना पूर्ण होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी बाबूलाल रैगर ने सभी नव निर्वाचित नगरपालिका सदस्यों को बधाई दी तथा शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के लिए शहरवासियों का आभार व्यक्त किया।

रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव एक उत्सव के समान है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य के लिए धन्यवाद दिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के जवान भी मुस्तैद रहे।

नगरपालिका के 20 वार्डों में 82 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हुआ। परिणाम में कांग्रेस ने 8 वार्ड, निर्दलीय प्रत्याशियों ने 11 वार्ड और कम्युनिस्ट प्रत्याशी ने एक वार्ड में जीत दर्ज की। तथा भाजपा का खाता भी नहीं खुला। इस तरह मतदाताओं ने निर्दलीय प्रत्याशियों पर सबसे अधिक भरोसा जताया।

वार्डवार परिणाम में वार्ड 1 से छिंद्र कौर (कम्युनिस्ट), वार्ड 2 से देवीलाल (कांग्रेस), वार्ड 3 से मंजू/प्रमोद सिंह (निर्दलीय), वार्ड 4 से गजेन्द्र सिंह (निर्दलीय), वार्ड 5 से निशा (निर्दलीय), वार्ड 6 से भोलासिंह बाजीगर (निर्दलीय) और वार्ड 7 से मधुप्रकाश (कांग्रेस), वार्ड 8 से प्रदीप सुथार (निर्दलीय), वार्ड 9 से निशा/रामप्रताप (कांग्रेस), वार्ड 10 से अमरीक सिंह (निर्दलीय), वार्ड 11 से विकास कुमार (निर्दलीय), वार्ड 12 से पूनम शेखावत (कांग्रेस), वार्ड 13 से हरदीप सिंह (कांग्रेस), वार्ड 14 से तमन्ना (कांग्रेस), वार्ड 15 से सुशील कुमार (कांग्रेस) तथा वार्ड 16 से संजय कुमार (कांग्रेस), वार्ड 17 से प्रभु राम, वार्ड 18 से भंवरलाल, वार्ड 19 से सर्वजीत कौर तथा वार्ड 20 से बलजीत सिंह निर्दलीय निर्वाचित हुए।

परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। अब नगरपालिका में चेयरमैन पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 11 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है और विभिन्न दलों की ओर से निर्दलीय पार्षदों को साधने के प्रयास एवं चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब देखना होगा कि शहर की सरकार बनाने में किस दल को निर्दलीयों का साथ मिलता है और नगरपालिका के चेयरमैन पद पर किसकी ताजपोशी होती है।

खास बात ये भी है कि चुनाव परिणाम में सबसे बड़ी जीत वार्ड 6 में भोला सिंह बाजीगर ने तथा सबसे कम मतो के अंतर में जीत वार्ड बीस में 6 मतों से रही। कांग्रेस ने सभी 20 वार्डो से प्रत्याशी उतारे तो वही बीजेपी ने 6 वार्डो में, बीएसपी ने तीन वार्डों ने अपने प्रत्याशी चुनावी रण में उतारे थे। 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post