विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
गुड़िया में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
टिब्बी। ग्राम पंचायत गुड़िया में विधायक अभिमन्यु पूनियां ने विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कर ग्रामवासियों को समर्पित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक पुनियां ने कहा कि विकास कार्यों केग्रामीणों को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास, बेहतर जनसुविधाओं तथा युवाओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को जाना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रयासों का भरोसा दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि गांवों में सड़क, शिक्षा, खेल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाना प्राथमिकता है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक विकास का लाभ पहुंच सके। साथ ही युवाओं को खेल एवं अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मोहम्मद हुसैन खोखर, हाजी मोहम्मद शाह, कादर खान, सरदार कुलवंत सिंह, शेर सिंह, याकूब खान, फिरोज खान, नूर नबी, दलीप सिंह, महावीर स्वामी, विनोद कुमार, बंशीलाल, नरेशकुमार, दरबार सिंह, दारा सिंह, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कांग्रेसजन, मातृशक्ति एवं युवा साथी मौजूद रहे। सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत सरपंच इमरान खान को बधाई एवं साधुवाद दिया गया।


