नगर निकाय चुनाव 2026 की मतगणना
टिब्बी नगरपालिका चुनाव की मतगणना 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से
रिटर्निंग अधिकारी ने मतगणना के लिए अधिकारियों व कार्मिकों की लगाई ड्यूटी,
पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता एवं एकाग्रता से पालन करने के दिए निर्देश
टिब्बी। नगरपालिका आम चुनाव-2026 के वार्ड सदस्यों के मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन क्षेत्र टिब्बी में मतगणना 14 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से निर्धारित है। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी टिब्बी बाबूलाल रेगर ने मतगणना कार्य को सुचारू एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों एवं कार्मिकों की ड्यूटी निर्धारित की है।
आदेश के अनुसार नायब तहसीलदार टिब्बी पतराम गोदारा को स्ट्रांग रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि नायब तहसीलदार तलवाड़ा धर्मपाल सहायक प्रभारी रहेंगे। मतगणना कक्ष में आरओ टेबल के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार टिब्बी श्री हरि कुमार सारण सहित अन्य कार्मिकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
मतगणना के दौरान स्ट्रांग रूम से सीयू प्राप्त कर निर्धारित टेबल पर रखने, राउंड समाप्ति के बाद पुनः स्ट्रांग रूम में जमा करवाने तथा मतगणना से संबंधित सूचनाएं निर्वाचन पोर्टल पर दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए हैं। मतगणना के लिए टेबल नंबर 1 से 5 निर्धारित की गई हैं।
टेबल न.01पर वार्ड नं.01,6,11, तथा 16, टेबल नं. 02 पर वार्ड नं. 2,7,12 तथा 17, टेबल नं.03 पर वार्ड नं. 3,8,13,तथा 18, टेबल नं. 04 पर 4,9,14 तथा 19 और टेबल नं. 05 पर वार्ड नं.5,10,15 तथा 20 के लिए मतगणना होगी। साथ ही प्रत्येक टेबल पर सांख्यिकी प्रकोष्ठ एवं रिजर्व कार्मिकों की भी नियुक्ति की गई है।
रिटर्निंग अधिकारी ने सभी नियुक्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता एवं एकाग्रता से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
