टैलेंट अवॉर्ड टेस्ट-2026
भाम्भू सर क्लासेज का टैलेंट अवॉर्ड टेस्ट-2026, पंजीकरण 10 अक्टूबर तक
हनुमानगढ़। भाम्भू सर क्लासेज की ओर से विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं सामान्य ज्ञान की तैयारी को परखने के लिए टैलेंट अवॉर्ड टेस्ट-2026 (GK) का आयोजन किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा के लिए पंजीकरण 10 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकेगा। परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी।
टेस्ट में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और पाठ्यक्रम में राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति, भूगोल तथा राजव्यवस्था शामिल हैं। परीक्षा में भाग लेने के लिए पंजीकरण शुल्क मात्र 50 रुपए रखा गया है।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 21 हजार रुपए, द्वितीय को 11 हजार रुपए तथा तृतीय को 5,100 रुपए नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं चौथे से 11वें स्थान तक प्रत्येक विद्यार्थी को 1,000 रुपए नकद पुरस्कार मिलेगा। 12वें से 21वें स्थान तक के विद्यार्थियों को ऐप का एक कोर्स निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।
संस्था के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना तथा राजस्थान सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
