News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

ग्राम विकास अधिकारी संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन

ग्राम विकास अधिकारी संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन

ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष बने प्रताप तंवर

हनुमानगढ़। जिला मुख्यालय स्थित पंचायत समिति हनुमानगढ़ टाउन में रविवार को राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। निर्वाचन प्रक्रिया में भादरा पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारी प्रताप तंवर को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद सुथार, जिला पर्यवेक्षक अधिकारी मनोज कुमार वर्मा एवं प्रदेश प्रतिनिधि रमेश शर्मा के सानिध्य में हुए चुनाव में नंदकिशोर वर्मा हनुमानगढ़ को जिला उपाध्यक्ष, सनीपाल गोदारा टिब्बी को जिला मंत्री तथा सुशील कुमार पीलीबंगा को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया।

निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर ग्राम विकास अधिकारी संघ एवं सदस्यों के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित ग्राम विकास अधिकारियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष प्रताप तंवर ने सभी ग्राम विकास अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने तथा ग्राम विकास अधिकारियों के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.