News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

विज्ञान क्लब का पंजीकरण

विज्ञान क्लब का पंजीकरण

प्रदेश में विज्ञान क्लबों के पंजीकरण का होगा विस्तार

राज्य के विद्यालयों में 5 हजार विज्ञान क्लब स्थापित करने का लक्ष्य, अब तक 1100 से अधिक पंजीकृत



बीकानेर। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, सृजनात्मकता, नवाचार एवं STEM शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश के विद्यालयों में विज्ञान क्लबों के पंजीकरण का विस्तार किया जाएगा। राज्य में कुल 5 हजार विज्ञान क्लब स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि वर्तमान में 1100 से अधिक विज्ञान क्लब पंजीकृत हो चुके हैं।

निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार अधिकाधिक विद्यालयों में विज्ञान क्लबों का पंजीकरण करवाकर विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं स्वयं करके सीखने से संबंधित गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

निर्देशों के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों एवं विवेकानंद मॉडल विद्यालयों में, जहां विज्ञान प्रयोगशालाएं उपलब्ध हैं तथा विज्ञान विषय पढ़ाया जाता है, वहां विज्ञान क्लब खोलने के लिए निर्धारित आवेदन पत्र विद्यालय संस्था प्रधान/प्रधानाचार्य के माध्यम से संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी के जरिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को भेजा जाएगा।

पंजीकृत विज्ञान क्लबों में नियमित रूप से विज्ञान एवं तकनीकी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही क्लब की वार्षिक प्रगति के आधार पर पंचायत, जिला एवं संभाग स्तर पर श्रेष्ठ विज्ञान क्लब का चयन भी किया जाएगा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.