News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता एवं अधिगम स्तर मूल्यांकन परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता एवं अधिगम स्तर मूल्यांकन परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र कक्षा 8 एवं  की प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन परीक्षा-2027 के लिए 24 सितंबर से आवेदन शुरू

प्राथमिक शिक्षा विभाग ने जारी किए ऑनलाइन आवेदन के दिशा-निर्देश

बीकानेर। निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा एवं पंचायती राज (प्रा.शि.) विभाग, राजस्थान, बीकानेर की ओर से प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा (कक्षा-8) 2027 एवं प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा-5) 2027 के ऑनलाइन आवेदन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी निर्देशों के अनुसार दोनों परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होंगे। राजकीय विद्यालय, राजकीय संस्कृत विद्यालय, मूक-बधिर विद्यालय, अंध विद्यालय, निजी विद्यालय एवं मदरसों के संस्था प्रधान शाला दर्पण (Exam) पोर्टल के माध्यम से कक्षा 5 एवं 8 के नियमित विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाइन भरवाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 को रात्रि 11:59 बजे निर्धारित की गई है। इसके बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। विभाग ने संस्था प्रधानों को निर्देश दिए हैं कि आवेदन से पूर्व विद्यार्थियों की समस्त वांछित सूचनाओं का विद्यालय अभिलेखों के अनुसार सत्यापन कर उनकी शुद्धता सुनिश्चित करें।

निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय स्तर से ऑनलाइन आवेदन पत्र लॉक एवं अंतिम सबमिशन के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं होगा। विभाग ने संस्था प्रधानों को आवेदन भरने के बाद Application Status के माध्यम से सभी विद्यार्थियों के आवेदन की स्थिति जांचने तथा आवेदन की जानकारी का मिलान विद्यालय अभिलेखों से करने के निर्देश दिए हैं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.