News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

विश्व रेबीज दिवस पर टीकाकरण शिविर

विश्व रेबीज दिवस पर टीकाकरण शिविर

विश्व रेबीज दिवस पर जिले में 28 टीकाकरण शिविर आयोजित

314 श्वानों और 29 बिल्लियों को लगाए रेबीज के निःशुल्क टीके

श्वान पालकों को जागरूक कर भ्रांतियों का किया निराकरण

हनुमानगढ़। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर सोमवार को पशुपालन विभाग की विभिन्न संस्थाओं की ओर से जिले में 28 रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कुल 314 श्वानों एवं 29 बिल्लियों को रेबीज के निःशुल्क टीके लगाए गए।

इस दौरान ‘जागरूकता एवं समय पर टीकाकरण से रेबीज से बचाव’ विषय पर जागरूकता बैठकें आयोजित की गईं। इनमें श्वान पालकों को रेबीज रोग से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई तथा रोग को लेकर आमजन में फैली भ्रांतियों का निराकरण किया गया।

विभाग ने अपील की कि किसी श्वान या अन्य जानवर के काटने पर घबराए नहीं। काटे गए स्थान को तुरंत गर्म पानी एवं एंटीसेप्टिक साबुन से लगातार धोए। धोने के बाद बिटाडीन लगाकर घाव को खुला रखें तथा पट्टी आदि न बांधें। इसके बाद चिकित्सक की सलाह के अनुसार निर्धारित टीकाकरण शेड्यूल का पालन करें।

पशुपालन विभाग संयुक्त निदेशक डॉ. आनंद स्वरूप ने बताया कि रेबीज से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण और जागरूकता महत्वपूर्ण है। उन्होंने पशु पालकों से अपने पालतू पशुओं का समय पर रेबीज टीकाकरण करवाने की अपील की।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post