News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

रीडिंग प्रमोशन कैंपेन 28 सितंबर से शुरू

रीडिंग प्रमोशन कैंपेन 28 सितंबर से शुरू

प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए रीडिंग प्रमोशन कैंपेन की साप्ताहिक शिक्षण योजना जारी

28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कक्षा 1 से 5 के के विद्यार्थियों के लिए होंगी विभिन्न पठन, लेखन एवं रचनात्मक गतिविधियां

हनुमानगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी, हनुमानगढ़ द्वारा जारी शैक्षिक कैलेंडर 2026-27 (प्रथम सप्ताह) के अनुसार प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के विद्यार्थियों के लिए 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक दैनिक एवं साप्ताहिक शिक्षण योजना निर्धारित की गई है। इसके तहत विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करने, शब्द पहचान, कहानी सुनने-सुनाने, कविता वाचन तथा मौखिक अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

योजना के तहत कक्षा 1 व 2 तथा कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग गतिविधियां निर्धारित की गई हैं।

28 सितंबर (सोमवार): कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थियों के लिए चित्र कहानी, शब्द खेल एवं रीडिंग कॉर्नर पठन गतिविधि आयोजित होगी। वहीं कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थी कहानी पठन, शब्द निर्माण एवं मौखिक प्रस्तुति करेंगे।

29 सितंबर (मंगलवार): कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थी कविता गायन, चित्र पहचान एवं कहानी सुनने की गतिविधियों में भाग लेंगे। कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थी कविता वाचन, भावपूर्ण वाचन एवं सीखे गए पाठ पर चर्चा करेंगे।

30 सितंबर (बुधवार): कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थी पसंदीदा कहानी व सिंपल मात्राओं की पुनरावृत्ति करेंगे। कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों के लिए बुक टॉक, कहानी सार एवं मात्राओं की पुनरावृत्ति की गतिविधियां होंगी। इस दिन सितंबर माह के पठन कार्य की समीक्षा भी की जाएगी।

1 अक्टूबर (गुरुवार): कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थियों के लिए चित्र पुस्तक पठन, शब्द पहचान एवं कहानी सुनने की गतिविधियां होंगी। कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थी स्वतंत्र पठन, नए शब्दों की पहचान एवं कहानी प्रस्तुति करेंगे।

2 अक्टूबर (शुक्रवार): महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालयों में गांधी जी के आदर्शों एवं जीवन दर्शन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

3 अक्टूबर (शनिवार): कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थी गांधी जी पर चित्र पठन, कहानी प्रसंग एवं नए शब्दों की पहचान करेंगे। कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों के लिए गांधी जी का जीवन परिचय, घटनाओं का पठन एवं मौखिक प्रस्तुति आयोजित होगी।

महत्वपूर्ण निर्देश

30 सितंबर को सितंबर माह की संपूर्ण पठन प्रगति की समीक्षा एवं पुनरावृत्ति सुनिश्चित की जाएगी।

2 अक्टूबर को गांधी जयंती उत्सव तथा 3 अक्टूबर को गांधी जी के जीवन दर्शन पर विशेष पठन गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

सातवें कालांश में दैनिक पठन गतिविधियां करवाकर प्रभारी अध्यापक एवं कक्षा प्रभारियों के हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से करवाए जाएंगे।

इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में नियमित पठन की आदत विकसित करना तथा उनकी भाषा, समझ और अभिव्यक्ति क्षमता को मजबूत बनाना है।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.