News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

पीएम पोषण योजना में जांच के लिए अधिकारी पहुंचे स्कूल

पीएम पोषण योजना में जांच के लिए अधिकारी पहुंचे स्कूल

पीएम पोषण योजना के तहत विद्यालय पहुंचे जिला कलक्टर, बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय सतीपुरा का किया निरीक्षण, 

विद्यार्थियों के साथ भोजन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हनुमानगढ़। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने मंगलवार को पीएम पोषण (मिड डे मिल) योजना के तहत सतीपुरा स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों के साथ पंक्ति में बैठकर स्वयं भोजन किया। उन्होंने बच्चों के साथ भोजन करते हुए पीएम पोषण योजना के तहत उपलब्ध करवाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था को नजदीक से परखा। इस दौरान विद्यार्थियों से भी बातचीत कर भोजन एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

जिला कलक्टर ने विद्यालय परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने विद्यालय में स्वच्छता, भोजन व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन से पीएम पोषण योजना के तहत विद्यार्थियों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने तथा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.