विकसित भारत जन सेवा अभियान
'आंगन मिलन सेवा' से जन-जन तक पहुंचा स्वास्थ्य एवं पोषण का संदेश, जिले में आशा सहयोगिनियों का किया सम्मान
हनुमानगढ़। विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत हनुमानगढ़ जिले के समस्त ब्लॉकों के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों एवं चिकित्सा संस्थानों पर 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्य, पोषण एवं महिला-बाल कल्याण से जुड़ी सेवाओं और योजनाओं की जानकारी आमजन एवं लाभार्थियों तक पहुंचाई गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिले के समस्त खण्ड एवं चिकित्सा संस्थानों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आशा सहयोगिनियों की महत्वपूर्ण भूमिका एवं सेवाओं को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। आशा सहयोगिनियों द्वारा समुदाय में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोडऩे तथा स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता पैदा करने में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान आशा सहयोगिनियों के सम्मान एवं उत्साहवर्धन के लिए उन्हें माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश, एक पानी की बोतल, गमले सहित एक पौधा एवं एक बैग भेंट किया गया। इस अवसर पर आशा सहयोगिनियों द्वारा स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी सेवाओं को समुदाय के प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई तथा उन्हें इसी समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति किया जागरूक
डॉ. शर्मा ने बताया कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण, महिला कल्याण योजनाओं एवं बच्चों की वृद्धि निगरानी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा बच्चों को फल वितरित कर संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने, बच्चों के समय पर टीकाकरण तथा उनकी नियमित वृद्धि एवं विकास की निगरानी के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषणयुक्त आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया।
डॉ. शर्मा ने बताया कि 'आंगन मिलन सेवा अभियान स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी सेवाओं को समुदाय के और अधिक करीब ले जाने का प्रभावी माध्यम है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों एवं अन्य लाभार्थियों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।Ó उन्होंने कहा कि 'आशा सहयोगिनियां स्वास्थ्य सेवाओं को समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इनके कार्यों को सम्मानित करने से उनका उत्साह बढ़ता है और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति समुदाय में विश्वास भी मजबूत होता है। जिले में प्रत्येक पात्र लाभार्थी को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। '



