News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

कब्बडी में टिब्बी एमजीजीएस की छात्राएं रही उपविजेता

कब्बडी में टिब्बी एमजीजीएस की छात्राएं रही उपविजेता

बेटियों ने कबड्डी में दिखाया दमखम, जिला स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थान

फाइनल मुकाबले में चाईया से हुई पराजित टिब्बी एमजीजीएस की टीम, रही उपविजेता

तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

टिब्बी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चाईया में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता अंडर-19 छात्रा वर्ग में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय टिब्बी की छात्राओं ने शानदार दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चाईया की छात्राओं ने टिब्बी  एमजीजीएस की टीम को पराजित कर अव्वल रही। एमजीजीएस की टीम उपविजेता बनी।

विद्यालय की छात्राओं का स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। टीम की तीन छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे शहर में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश कुमार भाटी ने उपविजेता छात्राओं, उनके अभिभावकों, शारीरिक शिक्षक राय सिंह गोदारा, टीम प्रभारी माया थरेजा एवं समस्त विद्यालय स्टाफ को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खास बात ये भी है कि विद्यालय के कक्षा 10 के वॉलीबॉल खिलाड़ी युवराज सिंह का भी अंडर-19 छात्र वर्ग में भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विद्यालय की खेल प्रतिभाओं ने इस उपलब्धि से क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। 


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.