News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता

वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता

वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल जागरूकता शिविर आयोजित

ग्रामीणों को बैंकिंग, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

हनुमानगढ़। भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशानुसार भादरा के ग्राम करणपुरा में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग, सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) सुरेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल दौर में प्रत्येक व्यक्ति का वित्तीय रूप से साक्षर होना आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एवं अटल पेंशन योजना (APY) सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि आईसीआईसीआई बैंक के कंट्रोलर अश्वनी गर्ग ने डिजिटल बैंकिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डिजिटल लेनदेन से बैंकिंग सेवाएं अधिक आसान एवं सुलभ हुई हैं। उन्होंने ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग का सुरक्षित तरीके से उपयोग करने तथा ऑनलाइन लेनदेन के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने की जानकारी दी।

वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता (FLC) वीरेन्द्र कुमार ने साइबर अपराध एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में बैंक खाता संख्या, एटीएम/डेबिट कार्ड का पिन, सीवीवी अथवा मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को फर्जी कॉल, संदेश, लिंक एवं अन्य ऑनलाइन ठगी के तरीकों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम जागरूकता एवं सतर्कता है।

शिविर के दौरान ग्रामीणों की बैंकिंग सेवाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का मौके पर ही समाधान किया गया। साथ ही ग्रामीणों एवं महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग का सुरक्षित उपयोग करने तथा उपलब्ध वित्तीय एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर आईसीआईसीआई बैंक के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एनआरएलएम से आशा रानी, बीपीएम भादरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहे।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.