News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राज्य स्तरीय अंडर 14 छात्र छात्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ का दबदबा, सिलवाला खुर्द दशमेश स्कूल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

राज्य स्तरीय अंडर 14 छात्र छात्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ का दबदबा, सिलवाला खुर्द दशमेश स्कूल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

70वीं राज्य स्तरीय अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ का शानदार प्रदर्शन

छात्र वर्ग में स्टेट चैंपियन, छात्रा वर्ग में उपविजेता रही टीम

दशमेश स्कूल सिलवाला खुर्द के चार छात्र व चार छात्राओं ने हनुमानगढ़ टीम का किया प्रतिनिधित्व

 70 वीं राज्य स्तरीय अंडर 14 छात्र वर्ग में ट्राफी के साथ      स्टेट चैंपियन हनुमानगढ़ टीम   
टिब्बी। कुचामन में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्र-छात्रा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जिले की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। छात्र वर्ग में हनुमानगढ़ टीम ने फाइनल मुकाबले में झुंझुनू टीम को पराजित कर स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, वहीं छात्रा वर्ग की टीम कड़े मुकाबले में बीकानेर से पराजित होकर उपविजेता रही।
     70 वीं राज्य स्तरीय अंडर 14 छात्रा वर्ग में ट्राफी के साथ                              उपविजेता हनुमानगढ़ टीम  

प्रतियोगिता में सिलवाला खुर्द स्थित दशमेश पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के चार छात्रों एवं चार छात्राओं ने हनुमानगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व किया। छात्र वर्ग में नकुल पुत्र सुधीर, युवराज पुत्र विनोद कुमार, गुरपारस सिंह पुत्र कुलदीप सिंह एवं मानवीस सिंह पुत्र मनदीप सिंह तथा छात्रा वर्ग में अनुराज कौर पुत्री जगसीर सिंह, भारती पुत्री पालाराम, कुमकुम पुत्री उदयपाल एवं यशमी पुत्री श्रवण कुमार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जिले की टीम का प्रतिनिधित्व किया। खास बात ये भी है कि सभी खिलाड़ी फाइनल मुकाबलों की प्लेइंग टीम का हिस्सा रहे।

  70 वीं राज्य स्तरीय अंडर 14 छात्र छात्रा वर्ग में विजेता एवं    उपविजेता हनुमानगढ़ टीम के खिलाड़ी, कोच एवं टीम प्रभारी

कोच बसंत सिंह मान के निर्देशन में हासिल की सफलता

खिलाड़ियों ने कोच बसंत सिंह मान के निर्देशन में वॉलीबॉल के गुर सीखे और कड़ी मेहनत के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कोच बसंत सिंह मान के मार्गदर्शन में गांव के सैकड़ों खिलाड़ी प्रतिदिन निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में अनेक खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं तथा कई खिलाड़ी खेल के माध्यम से राजकीय सेवाओं में भी चयनित हुए हैं।

गांव में खुशी की लहर

हनुमानगढ़ टीम के राज्य स्तरीय अंडर-14 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन और छात्र वर्ग के स्टेट चैंपियन बनने की सूचना मिलते ही सिलवाला गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। दशमेश स्कूल के निदेशक हरजिंदर सिंह बराड़ एवं प्रधानाचार्य परमजीत कौर ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों तथा टीम प्रभारी एवं कोच बसंत सिंह मान व शारीरिक शिक्षक गुरप्रीत सिंह को बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रबंधन की ओर से मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया तथा अन्य विद्यार्थियों को भी इन खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.