News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

‘ईट राइट स्कूल’ अभियान

‘ईट राइट स्कूल’ अभियान

विद्यालयों में 3 से 16 अक्टूबर तक होगा ‘ईट राइट स्कूल’ अभियान

स्वस्थ खान-पान एवं खाद्य सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जाएगा जागरूक

जयपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा विद्यार्थियों में स्वस्थ खान-पान, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘ईट राइट इंडिया’ के तहत ‘ईट राइट स्कूल’ पहल शुरू की गई है। इसके अंतर्गत प्रदेश के विद्यालयों में 3 से 16 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

अभियान का प्रमुख उद्देश्य बच्चों को जंक फूड, अत्यधिक वसायुक्त, मीठे तथा अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ खान-पान की आदतों को बढ़ावा देना है।


निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर ललित कुमार ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग के संबंधित अधिकारियों से आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए विद्यालयों में प्रस्तावित गतिविधियों का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। साथ ही विद्यालयों के नियमित शैक्षणिक कार्य प्रभावित नहीं हों, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।

अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को संतुलित आहार, स्वच्छता, सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों से बचने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.