News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

राज्य स्तरीय समान परीक्षा 2026

राज्य स्तरीय समान परीक्षा 2026

राज्य स्तरीय समान परीक्षा 2026: ऑनलाइन मैपिंग का कार्य आज से शुरू, विद्यालयों को समय पर फीडिंग के निर्देश

कक्षा 9 से 12 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए कक्षावार एवं विषयवार विद्यार्थियों की संख्या करनी होगी दर्ज

बीकानेर। राज्य स्तरीय समान परीक्षा 2026 के तहत कक्षा 9 से 12 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए विद्यार्थियों की कक्षावार एवं विषयवार ऑनलाइन मैपिंग की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान, बीकानेर के पंजीयक ने इस संबंध में 16 अक्टूबर को समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों (माध्यमिक शिक्षा) को निर्देश जारी किए हैं।

निर्देशों के अनुसार शालादर्पण पोर्टल पर विद्यालय टैब तथा पीएसपी पोर्टल पर विद्यार्थी टैब के माध्यम से संबंधित विद्यालयों को लॉगिन कर समान परीक्षा मॉड्यूल के निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक सूचनाएं कक्षावार एवं विषयवार दर्ज करनी होंगी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों को अपने अधीनस्थ सीबीईओ, पीईईओ एवं यूसीईईओ के माध्यम से विद्यालयों को सूचित कर समय पर ऑनलाइन फीडिंग सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

विद्यार्थियों की संख्या एवं लॉक की जाने वाली सूचनाएं पूरी तरह शुद्ध तरीके से भरने के साथ लॉक करने और अंतिम सबमिशन से पहले विद्यालय स्तर पर प्रिंट प्रीव्यू के माध्यम से मिलान करना अनिवार्य होगा। संस्था प्रधान द्वारा पूर्ण आश्वस्त होने के बाद ही ओटीपी के माध्यम से डेटा लॉक किया जाएगा।

निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि डेटा लॉक होने के बाद अंतिम प्रिंट को सील एवं हस्ताक्षर से प्रमाणित कर दो प्रतियों में विद्यालय में सुरक्षित रखा जाए। प्रश्नपत्र वितरण के दिन एक प्रति विभागीय कार्यालय में जमा करवानी होगी।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post