News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

पंचायतीराज चुनाव 2026

पंचायतीराज चुनाव 2026

पंचायतीराज आम चुनाव के लिए रिटर्निंग और सेक्टर अधिकारियों को दिया चुनावी दायित्वों का प्रशिक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निष्पक्षता और कानून-व्यवस्था पर दिया जोर

हनुमानगढ़। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को हनुमानगढ़ टाऊन स्थित नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर राजकीय महाविद्यालय में नवनियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों और सेक्टर अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान केंद्रों के प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और अधिकारियों के दायित्वों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में नवनियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों (RO-1 से RO-25) को पंच, सरपंच और उपसरपंच के निर्वाचन से जुड़ी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स ने नाम निर्देशन, मतदान, मतगणना और निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रपत्रों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से भरने की जानकारी दी।

दूसरे सत्र में जिले की सभी पंचायत समितियों के नियुक्त और रिजर्व सेक्टर अधिकारियों का उन्मुखीकरण किया गया। उन्हें अपने कार्यक्षेत्र, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन और निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। स्वर्ण जयंती भवन में ईवीएम संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र की संवेदनशीलता का आकलन करते हुए टीम की निष्पक्षता सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में लागू निषेध संबंधी नियमों की पालना कराने और  पंचायत समितियों में सामने आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से हर परिस्थिति में संयम और सूझबूझ के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री बी आदित्य ने आदर्श आचार संहिता के नियमों और संभावित परिस्थितियों से निपटने के तरीकों की जानकारी दी। मतदान केंद्रों के आसपास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेदी लाल मीना ने चुनावी प्रक्रिया, कानून-व्यवस्था, मतदान केंद्रों के संचालन और मैदानी स्तर पर आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे से संबंधित नियमों तथा 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन प्रतिबंध के प्रावधानों की पालना पर जोर दिया। साथ ही मतदान केंद्रों पर भोजन एवं शौचालय की व्यवस्था का जायजा लेने और 5 हजार से अधिक आबादी वाले मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त स्टाफ व मोबाइल पार्टियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षण में मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री श्रद्धा गोमे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद, मास्टर ट्रेनर्स श्री एमपी सिंह, श्री चैन सिंह, श्री रमेश धानक एवं अन्य प्रशिक्षकों सहित सभी रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहें।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.