News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

दिव्यांग जागरूकता शिविर में राहत

दिव्यांग जागरूकता शिविर में राहत

पीलीबंगा में दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड व वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज स्मार्ट कार्ड वितरित

दिव्यांग जागरूकता शिविर आयोजित, 4 दिव्यांगों को यूडीआईडी और 53 लाभार्थियों को मिले रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड

पीलीबंगा। स्थानीय नगरपालिका मंडल परिसर में मंगलवार को दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति की ओर से दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड एवं वरिष्ठ नागरिकों के रोडवेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर नगरपालिका अध्यक्ष अरविन्द जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हनुमानगढ़ तथा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के सहयोग से पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण ने बताया कि पीड़ित, असहाय एवं बुजुर्गों की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। मानवता की भलाई के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करना ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है। इसी भावना के साथ समिति द्वारा ‘नरसेवा नारायण सेवा’ के संकल्प को साकार करते हुए शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हनुमानगढ़ के सहयोग से विभिन्न श्रेणियों के 4 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड प्रदान किए गए। वहीं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ के सहयोग से पूर्व में आयोजित शिविर में बनाए गए विभिन्न श्रेणियों के 53 लाभार्थियों को रोडवेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरित किए गए। इस पहल की जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने सराहना की। इस दौरान लाभार्थियों को रोडवेज निगम की ओर से विभिन्न श्रेणियों में दी जाने वाली रियायतों की जानकारी दी गई। 

नगरपालिका अध्यक्ष अरविन्द जोशी, उपाध्यक्ष शकुंतला सिंगड़ एवं नगरपालिका के अधिकारियों तथा पार्षदों ने दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड और वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा एवं सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। युवाओं को अपने माता-पिता एवं बुजुर्गों की सेवा करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश भी दिया गया।

जनप्रतिनिधियों ने समिति अध्यक्ष हरबंस लाल सहारण एवं उनकी टीम द्वारा जिले के विभिन्न उपखंड क्षेत्रों में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की सहायता के लिए निस्वार्थ भाव से किए जा रहे कार्यों को सराहनीय बताया। शिविर के आयोजन को लेकर दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। रोडवेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरण में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ के कर्मचारी सुरेन्द्र सिंह गिल का विशेष योगदान रहा। समिति की ओर से सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अरविन्द जोशी, उपाध्यक्ष शकुंतला सिंगड़, नगरपालिका कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी रमन कुमार, वार्ड पार्षद गुलाब बंसल, उजागर सिंह, राजेन्द्र सहारण, चमकौर सिंह, संपतसिंह भाटी, पवन किरोड़ीवाल, भरतसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व वार्ड पार्षद देवीलाल सिंगड़, सेवानिवृत्त नर्सिंग एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष निशा शर्मा, समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण जाखड़ावाली, ताल्लुका विधिक सेवा समिति पीलीबंगा के अधिकार मित्र राजेश कुमार सहित नगरपालिका स्टाफ, दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।




Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post