News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

शहरी सेवा शिविर 2026

शहरी सेवा शिविर 2026

नगरपालिका टिब्बी में 7 से 16 अक्टूबर तक चलेगा शहरी सेवा शिविर अभियान

वार्डवार शिविरों में आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण, 16 अक्टूबर को फॉलोअप कैंप

टिब्बी। नगर पालिका टिब्बी द्वारा निदेशालय स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार शहरी सेवा शिविर-2026 एवं शहर चलो अभियान-2025 के तहत लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक नगर पालिका मुख्य भवन में चलेगा।

अभियान के दौरान शहर की साफ-सफाई, सीसी/डामर सड़क मरम्मत, पेयजल एवं स्ट्रीट लाइट संबंधी कार्यों के साथ प्रमुख चौराहों, डिवाइडरों, पार्कों एवं सामुदायिक केंद्रों का रखरखाव, नालियों की मरम्मत, आवारा पशुओं की रोकथाम सहित विभिन्न जनसमस्याओं का समाधान किया जाएगा।

शिविर में जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, विभिन्न प्रमाण-पत्र जारी करने, अनुमोदित योजनाओं के पट्टे, 69-ए, 54-ई एवं 60-सी के तहत उपविभाजन/पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, लीज मुक्ति प्रमाण-पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति सहित अन्य राजस्व एवं नगरीय प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के आवेदन प्राप्त कर उनका निस्तारण, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने की कार्रवाई भी की जाएगी।

वार्डवार शिविर कार्यक्रम

7 अक्टूबर: वार्ड 1 से 3

8 अक्टूबर: वार्ड 4 से 6

9 अक्टूबर: वार्ड 7 से 9

10 अक्टूबर: वार्ड 10 से 11

12 अक्टूबर: वार्ड 12 से 13

13 अक्टूबर: वार्ड 14 से 15

14 अक्टूबर: वार्ड 16 से 17

15 अक्टूबर: वार्ड 18 से 20

16 अक्टूबर: वार्ड 1 से 20 के लिए फॉलोअप कैंप

नगरपालिका अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सैनी ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। संबंधित कार्मिकों को शिविर शुरू होने से पहले व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, प्राप्त आवेदनों एवं प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने तथा प्रतिदिन की प्रगति की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे निर्धारित वार्डवार तिथियों पर शिविर में पहुंचकर लंबित प्रकरणों का निस्तारण करवाएं तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.