News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026

पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026

जिला परिषद के 37 सदस्य पदों के लिए 169 अभ्यर्थियों ने भरे 202 नामांकन पत्र

तीसरे चरण की 6 पंचायत समितियों में 130 सदस्य पदों के लिए 538 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 600 नामांकन पत्र; शनिवार को होगी संवीक्षा

हनुमानगढ़। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव — 2026 के तहत जिले में जिला परिषद और तीसरे चरण में शामिल 6 पंचायत समितियों के सदस्य पदों पर 19 अक्टूबर से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। जिला परिषद के 37 सदस्य पदों के लिए 169 अभ्यर्थियों ने 202 नामांकन पत्र दाखिल किए। अंतिम दिन  जिला परिषद सदस्य पदों के लिए 89 अभ्यर्थियों ने 91 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

तीसरे चरण में शामिल 6 पंचायत समितियों के 130 सदस्य पदों के लिए  538 अभ्यर्थियों ने 600 नामांकन पत्र दाखिल किए। अंतिम दिन शुक्रवार को 207 अभ्यर्थियों ने 239 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।पंचायत समितिवार आंकड़ों के अनुसार, भादरा के 19 सदस्य पदों के लिए 71 अभ्यर्थियों ने 81 नामांकन पत्र दाखिल किए। हनुमानगढ़ जंक्शन के 19 पदों के लिए 90 अभ्यर्थियों ने 94, नोहर के 35 पदों के लिए 145 अभ्यर्थियों ने 152, पल्लू के 15 पदों के लिए 68 अभ्यर्थियों ने 76, पीलीबंगा के 23 पदों के लिए 105 अभ्यर्थियों ने 129 तथा राजपुरा (8 बीएचडी) के 19 सदस्य पदों के लिए 59 अभ्यर्थियों ने 68 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा तथा नाम वापसी 26 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे तक होगी। इसी दिन नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी।

तीसरे चरण में 3 और 5 नवंबर तथा चौथे चरण में 14 और 16 नवंबर को होगा मतदान

जिले में दो चरणों — तीसरे और चौथे चरण में चुनाव हो रहे है। जिले की तीसरे चरण में शामिल भादरा, हनुमानगढ़ जंक्शन, नोहर, पल्लू, पीलीबंगा और राजपुरा (8 बीएचडी) पंचायत समितियों के मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए 3 नवंबर को तथा सरपंच और पंच के लिए 5 नवंबर को मतदान करेंगे। वहीं चौथे चरण में शामिल संगरिया, टिब्बी, हनुमानगढ़ टाऊन और टिब्बी पंचायत समितियों के मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए 14 नवंबर को तथा सरपंच और पंच के लिए 16 नवंबर को मतदान करेंगे।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.