‘खेलो राजस्थान गेम्स-2026’
‘खेलो राजस्थान गेम्स-2026’ का होगा आयोजन, 1 अक्टूबर से शुरू हुआ खिलाड़ियों का पंजीयन
पहले चरण में वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, रस्साकशी व तीरंदाजी की प्रतियोगिताएं; 1 दिसंबर से 15 जनवरी तक होगा आयोजन
हनुमानगढ़। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा वर्ष 2024-25 की घोषणा की अनुपालना में प्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए ‘खेलो राजस्थान गेम्स-2026’ का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से आयोजित होने वाले इन खेलों का शुभारंभ 1 दिसंबर 2026 से प्रस्तावित है।
पहले चरण में वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, रस्साकशी एवं तीरंदाजी खेलों को शामिल किया गया है। इन खेलों के लिए खिलाड़ियों का पंजीयन 1 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक किया जाएगा तथा प्रतियोगिताएं 1 दिसंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक आयोजित होंगी।
तीन चरणों में होंगी प्रतियोगिताएं
ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर तथा शहरी क्षेत्र में नगर पालिका/नगर परिषद/नगर निगम, जिला एवं राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ग्राम पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं 26 दिन, ब्लॉक स्तर की 10 दिन, जिला एवं राज्य स्तर की 5-5 दिन की होंगी। वहीं शहरी क्षेत्र में स्थानीय निकाय स्तर की प्रतियोगिताएं 14 दिन तथा जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं 5-5 दिन होंगी।
खिलाड़ियों को ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा
राज्य क्रीड़ा परिषद के निर्देशानुसार सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों के ऑनलाइन पंजीयन के लिए ‘खेलो राजस्थान’ पोर्टल उपलब्ध कराया गया है। खिलाड़ी अपना जनआधार कार्ड विवरण दर्ज कर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों द्वारा खिलाड़ियों का पंजीयन, खेलों का प्रचार-प्रसार, टीमों का गठन, रेफरी की व्यवस्था, खेल मैदानों का चिन्हीकरण तथा आवश्यक खेल सामग्री एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा स्थानीय निकायों के समन्वय से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। अधिकारियों को अपने जिले की ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के खिkलाड़ियों, गठित टीमों एवं चिन्हित खेल मैदानों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।


_2.jpg)
