News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

आईजीएनपी के आरडी 34 पुल निर्माण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश

आईजीएनपी के आरडी 34 पुल निर्माण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश

आईजीएनपी के 34 आरडी पुल निर्माण को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, 

ग्रामीणों से वार्ता में बनी सहमति, 5 अक्टूबर से निर्माण कार्य शुरू करने मिला आश्वासन

टिब्बी। आईजीएनपी की 34 आरडी पुल के निर्माण कों लेकर 4 माह से बंद करने व निर्माण कार्य में देरी और आवागमन बाधित होने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को पुल निर्माण शीघ्र शुरू करवाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बारे में सूचना। इलने के बाद सिंचाई विभाग की जेईएन जुम्मा रानी को पुल का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग को लेकर एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। 

सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं पुल निर्माण से संबंधित भारत त्यागी कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार के साथ ग्रामीणों की वार्ता हुई। वार्ता में 5 अक्टूबर से पुल निर्माण शुरू करने पर सहमति बनी। किसान नेता मनीष बुरड़क ने बताया कि वार्ता में बनी सहमति अनुसार 5 अक्टूबर से 34 आरडी पुल का निर्माण कार्य शुरू करने 10 अक्टूबर तक पुल पर पैदल आवागमन बहाल किया जाएगा तथा 31 अक्टूबर तक निर्माण कार्य पूर्ण कर पुल को सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन के लिए खोल देने का आश्वासन मिला।

दर्जनो गांवों के परेशान ग्रामीणों का आक्रोश

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि पुल का निर्माण लंबे समय से अधूरा रहने के कारण डबली कलां, 12 डीबीएल, 4 आरपी, 6 आरपी, 5 एनडीआरसी, मोहनमगरिया, मिर्जावाली, हरिपुरा, मटोरिया वाली ढाणी, 11 डीबीएलए सहित आसपास के दर्जनों गांवों के विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों, पशुपालकों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने पुल निर्माण शीघ्र पूरा करवाने के साथ निर्माण अवधि में विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था, पेयजल पाइपलाइन जोड़कर पानी की समस्या का समाधान, नहर क्षेत्र में रहने वाले लोगों एवं पशुपालकों के लिए पानी की व्यवस्था, आगामी पंचायती राज चुनाव में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए आवश्यक सरकारी वाहन उपलब्ध करवाने तथा किसानों के लिए खेतों तक सुगम रास्ता उपलब्ध करवाने की मांग रखी।

तय समय-सीमा में निर्माण पूरा करने की मांग

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वार्ता में तय समय-सीमा के आश्वासन के अनुसार पुल निर्माण शुरू एवं पूरा नहीं किया गया तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में किसान नेता मनीष बुरड़क, समाजसेवी सुरेन्द्र गोदारा, पतराम, इमीलाल, सतपाल, मुकेश मुंड, सतवीर बुरड़क, हनुमान, जोतराम, पृथ्वीराज, पूर्व उप सरपंच रजीराम,, रोहिताश सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.