News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन

विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन

ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं में ग्रामीण विकास एवं नशामुक्ति पर हुआ मंथन

‘सबकी योजना सबका विकास’ एवं ‘सुधार उत्सव 2026’ के तहत आयोजित हुई विशेष बैठकें

टिब्बी। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को टिब्बी क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं एवं विभिन्न समितियों की बैठकों का आयोजन किया गया। पंचायती राज मंत्रालय के ‘सबकी योजना सबका विकास’ अभियान एवं ‘सुधार उत्सव 2026’ के तहत आयोजित इन बैठकों में ग्रामीण विकास योजनाओं, ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP), सामुदायिक कल्याण तथा स्थानीय स्तर पर गठित विभिन्न समितियों की कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठकों में ‘नशा मुक्त अभियान मनस्वी’ के तहत गठित समितियों की बैठक भी आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को नियंत्रित करने, युवाओं एवं आमजन को नशे से दूर रखने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए किए जा सकने वाले प्रयासों पर मंथन किया गया।

समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा ग्राम स्तर पर निरंतर जागरूकता गतिविधियां संचालित करने पर जोर दिया। बैठक में नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

विशेष ग्राम सभाओं में ग्रामीणों से विकास कार्यों एवं योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर बेहतर कार्ययोजना तैयार करने का भी आह्वान किया गया।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.