News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

महिला मतदाताओं को 'पहले मतदान, फिर जलपान’ से जागरूकता का दिया संदेश

महिला मतदाताओं को 'पहले मतदान, फिर जलपान’ से जागरूकता का दिया संदेश

महिला मतदाताओं को दिलाई मतदान की शपथ, दिया ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ का संदेश

स्वीप अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकें, रंगोली और नारों के जरिए मतदान के प्रति किया जागरूक

हनुमानगढ़। पंचायतीराज चुनाव-2026 के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वीप अभियान के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों में महिलाओं को ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ का संदेश देते हुए आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रमों में महिला पर्यवेक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, महिलाओं, किशोरियों, बच्चों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने मतदान करने की शपथ ली। मतदान के महत्व को रेखांकित करने के लिए रंगोली बनाई गई और प्रतिभागियों ने जागरूकता संबंधी नारे लगाकर ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारियों और महिला पर्यवेक्षकों ने कहा कि प्रत्येक वोट लोकतंत्र की मजबूती और देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भय, प्रलोभन या संकोच के अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से आगे आकर अपनी वोट की ताकत पहचानने और चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। 

राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मतदान जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से दिया लोकतंत्र में भागीदारी का संदेश

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव–2026 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों के आयोजन की कड़ी में शुक्रवार को राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के अंतर्गत हनुमानगढ़ जिले में स्वयं सहायता समूहों (SHG) की बैठकों के दौरान मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों के दौरान राजीविका से जुड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से मतदान के महत्व का संदेश दिया। महिलाओं द्वारा मतदान जागरूकता संबंधी पोस्टर तैयार किए गए, रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता के संदेश प्रदर्शित किए गए तथा मेहंदी के माध्यम से भी मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में लोकतांत्रिक मूल्यों, मताधिकार के महत्व तथा निर्वाचन प्रक्रिया में जनभागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

बैठकों में उपस्थित महिलाओं को अपने मताधिकार के प्रति सजग रहने तथा अपने परिवार, पड़ोस एवं ग्राम समुदाय के पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने में प्रत्येक मतदाता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।

राजीविका के स्वयं सहायता समूह ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण, सामाजिक जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रभावी माध्यम हैं। समूह की महिलाओं के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश घर-घर एवं ग्राम स्तर तक पहुंचाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आगामी पंचायतराज चुनावों में पात्र मतदाता जागरूक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

_____

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.