News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश किया घोषित

मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश किया घोषित

पंचायतीराज आम चुनाव 2026 :मतदान की तारीखों पर संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित

तीसरे चरण में 3 और 5 नवंबर, चौथे चरण में 14 और 16 नवंबर को होगा मतदान

हनुमानगढ़। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले में विभिन्न चरणों में होने वाले मतदान को देखते हुए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने राज्य सरकार के आदेशों की अनुपालना में इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार, तृतीय चरण में हनुमानगढ़ जंक्शन, पीलीबंगा, नोहर, पल्लू, भादरा और राजपुरा 8 बीएचडी निर्वाचन क्षेत्रों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर, 2026 (मंगलवार) को मतदान होगा। इन क्षेत्रों में पंच एवं सरपंच पदों के लिए 5 नवंबर, 2026 (गुरुवार) को मतदान निर्धारित है।

इसी प्रकार, चतुर्थ चरण में संगरिया, टिब्बी, रावतसर और हनुमानगढ़ टाउन निर्वाचन क्षेत्रों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर, 2026 (शनिवार) को मतदान होगा। इन क्षेत्रों में पंच एवं सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर, 2026 (सोमवार) को मतदान कराया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ खुशाल यादव ने स्पष्ट किया है कि संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों में निर्धारित मतदान तिथियों पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

_

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.