News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत तृतीय चरण के मतदान हेतु दल रवाना

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत तृतीय चरण के मतदान हेतु दल रवाना

पंचायतीराज चुनाव: मतदान दल ईवीएम और सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना

3 नवम्बर को प्रातः 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान, सभी दल अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचे

हनुमानगढ़। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत जिले की छह पंचायत समितियों और संबंधित जिला परिषद जोन के सदस्य पदों के लिए मतदान दल सोमवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद रवाना हुए। हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान दलों को ईवीएम और मतदान सामग्री सौंपकर उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। दोपहर बाद तक सभी मतदान दल मतदान केंद्रों पर पहुंच गए और मतदान से पहले की तैयारिया पूरी कर ली।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि भादरा, हनुमानगढ़ जंक्शन, नोहर, पल्लू, पीलीबंगा और राजपुरा (8 बीएचडी) पंचायत समितियों के सदस्य पदों तथा इन निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित जिला परिषद जोन के सदस्य पदों के लिए मतदान करवाया जाएगा। सभी मतदान दल अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंच चुके हैं।

उन्होंने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। मतदान मंगलवार, 3 नवंबर को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

इसके बाद 5 नवंबर, गुरुवार को इन्हीं 6 पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान करवाया जाएगा। अगले दिन उपसरपंच पद के लिए चुनाव होगा। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री उम्मेदी लाल मीना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.