बोलावाली ग्राम पंचायत में 24 लाख के विकास का कार्यों का विधायक ने किया लोकार्पण,
ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं से करवाया अवगत, आधान का दिया आश्वासन
संगरिया। ब्लॉक की ग्राम पंचायत बोलावाली में विधायक अभिमन्यु पुनिया ने विधायक कोटे से निर्मित कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने श्मशान भूमि में 14 लाख रुपयों से निर्मित चारदीवारी, दो मुख्य द्वार ओर सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 10 लाख रुपयों से निर्मित ओपन जिम , ट्रैक निर्माण कार्य तथा विद्यालय प्रांगण में सी सी ब्लॉक निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। विद्यालय में रखे गए कार्यक्रम में विधायक अभिमन्यु पूनियां का राम कुमार गोदारा, इंद्रपाल शर्मा, हेमराज , हरिराम, साहबराम, राम गोदारा, सुधीर गोदारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, लालचंद , शंकर लाल, रामू राम, मुखराम , देवीलाल ,राजू गोडेसर, रामेश्वर सुथार, बंता सिंह, जगतपाल, सुरेश कुमार, राम सिंह, ताराचंद, महेंद्र बेदा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक अभिमन्यु पुनिया ने कहा कि विधायक कोटे से ग्रामीण क्षेत्रों विकास कार्यों को प्राथमिकता से करवाया जा रहा है। विद्यालय में विद्यार्थियो के लिए कक्षा कक्ष के निर्माण विधायक कोश से करवाने की मांग को प्रमुखता से रखा। वहीं ग्रामीणों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। विकास कार्य के लिए ज्यादा से ज्यादा बजट लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके में सिंचाई पानी की समस्या को लेकर समय समय पर आंदोलन होते रहे हैं। जब तक सरकार इसका स्थाई समाधान नहीं करती यह समस्या ज्यों की त्यों मौजूद रहेगी। इसके लिए डेम बनाकर पानी स्टोर करना होगा। जिसके बाद ही इसका समाधान होगा। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद बुडानिया, गोपी झोरड़, रविन्द्र सहारण, अश्वनी थापन, श्रीचंद मंडा, जसकरण सिद्धू आदि मौजूद रहे।