News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित

हनुमानगढ़। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक मंगलवार दोपहर जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अखिलेश शर्मा, आरसीएचओ डॉ. सुनील विद्यार्थी, डॉ. प्रीतमोहिन्दर सिंह, डॉ. मुकेश शेखावत, डॉ. ओपी सोलंकी, समस्त बीसीएमओ, उपजिला अस्पताल-सीएचसी-पीएचसी इंचार्ज, बीपीएम सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, एनसीडी, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, संस्थागत प्रसव, राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सर्टिफिकेशन (एनक्यूएएस), एनीमिया मुक्त राजस्थान, पीसीटीएस आदि योजनाओं के संबंध में खण्डवार प्रगति पर चर्चा कर दिशा-निर्देश प्रदान किए। समस्त कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर ने समस्त स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत की। डीपीओ सुदेश कुमार ने खण्डवार रिपोर्ट एवं अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.