News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

सुशासन दिवस पर कार्यक्रम

सुशासन दिवस पर कार्यक्रम

सुशासन दिवस पर जिलेभर में कार्यक्रम, अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

हनुमानगढ़। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में सुशासन दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिलेभर में विभिन्न आयोजन किए गए। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की चित्र प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संबोधन का लाइव प्रसारण जिला स्तर पर सुना गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने अधिकारियों से जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इसके उपरांत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चित्र प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। 

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री उम्मेदी लाल मीना, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ओपी बिश्नोई, पीडब्ल्यूडी एसई श्री शीशपाल चौधरी, आयुक्त नगरपरिषद् श्री सुरेंद्र यादव, संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. आनंद स्वरूप, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री पन्नालाल कड़ेला सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.