News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

मसानी में निकाला भव्य नगर कीर्तन

मसानी में निकाला भव्य नगर कीर्तन

सलेमगढ़ मसानी में निकला पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन, जगह जगह किया स्वागत

टिब्बी। समीपवर्ती गांव मसानी के श्री नानक दरबार गुरुद्वारा साहिब के तत्वाधान में पंज प्यारों की अगुवाई में सिख धर्म के दसवें गुरु व खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन श्री गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर रागी जत्थे के गुरुवाणी के शब्द कीर्तन के साथ मुख्य गलियों से होते हुए वापिस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। नगर कीर्तन का लोगो ने जगह जगह भव्य स्वागत किया और खुशियों की मंगल कामना की।  चाय लंगर व प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान नगर कीर्तन में बड़ी तादात में साध संगत मौजूद रही। पंजाब के सुप्रसिद्ध रागी जत्था गायक परमिंद्र सिंह सहोर, मक्खन सिंह गिल मलेंका वाले ने विस्तार से गुरु इतिहास बताया। इस मौके पर  जनप्रतिनिधि सरपंच बलजीत सिंह गुरुद्वारा प्रधान नत्थू सिंह ढिल्लो उप प्रधान सुखदेव सिंह ढिल्लो, मलकीत सिंह सिकलीगर, सुखदेव राणा, जालौर सिंह, साहब राम अठवाल, मदन सिंह शेखावत बलजीत सिंह संधू, बाबूराम सुथार, प्रेम जाजड़ा,  विपिन सुथार, संदीप खीचड़, सुरेंद्र पेंसिया, मनीराम गोदारा, गुरुशरण सिंह, गुरतेज सिंह, तथा मंच संचालक जसवीर ढिल्लो व गुरमीत सिंह ढिल्लो ने किया



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.