News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

समस्या समाधान के लिए फॉलो अप शिविर

समस्या समाधान के लिए फॉलो अप शिविर

कृषि खाते में नाम अशुद्ध होने की समस्या को तत्काल नाम संशोधन कर किया समाधान

टिब्बी। राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान करने व अंतिम छोर पर बैठे लोगों को लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने की मंशा से लगाए जा रहे फॉलो अप कैंप में लोगो की अधिकतर पंचायतीराज, राजस्व, विद्युत व जलदाय विभाग की समस्याओं का समाधान कर लाभान्वित करने से सरकार द्वारा जन सेवा साकार हो रही है। शिविर में आए राजस्व विभाग से संबंधित कृषि खाता नाम अशुद्ध होने की समस्या को लेकर आया। समस्या के बारे में शिविर प्रभारी तहसीलदार हरीश कुमार टाक व सह प्रभारी नायब तहसीलदार सूर्यदेव स्वामी को बताया।भू अभिलेख निरीक्षक अजय शर्मा व राजस्व पटवारी ने समस्या को भू राजस्व अधिनियम की धारा -136 के तहत चक 5 आरडब्ल्यूबी के कृषक चुन्नीराम पुत्र आसाराम का नाम संशोधन कर चुनीराम पुत्र आशाराम करने के लिए राजस्व पटवारी व गिरदावर की रिपोर्ट पर नायब तहसीलदार सूर्यदेव स्वामी की अनुशंसा पर एसडीएम श्री सत्यनारायण सुथार ने नाम संशोधन के आदेश जारी किए और लाभार्थी को आदेश की प्रति थमाई तो उसने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार का आभार जताया और कहा कि अब उसकी फॉर्मर रजिस्ट्री, किसान सम्मान निधि सहित कृषि योजनाओं, ऋण सुविधा का लाभ आसानी मिल पाएगा। 

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.