News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

ग्रामीण समस्या समाधान शिविर

ग्रामीण समस्या समाधान शिविर

सेवा पखवाड़ा: डबली खुर्द में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन

बीपीएल परिवार को बेटी की शादी पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से दिया आर्थिक सम्बल  

टिब्बी। राज्य सरकार द्वारा जन जन की सेवा व अंत्योदय संबल के संकल्प को साकार करने के लिए सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत डबली खुर्द में  ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत मेहरवाला के बीपीएल परिवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने  बेटी की शादी पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ देकर परिवार ने को आर्थिक संबल दिया। तो लाभार्थी ने सरकार का आभार ज्ञापित किया। शिविर में आए मेहरवाला के बीपीएल परिवार के निकूराम जो बेटी ममता की 2 जनवरी 2025 को शादी के बाद आर्थिक रूप से टूट चुका था। आज शिविर में आया तो उसे समाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के वरिष्ठ सहायक संदीप मील ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के बारे में जानकारी देकर तत्काल आवेदन करवाया। शिविर में ही उसे योजना के अंतर्गत 51 हजार की सहायता के लिए तत्काल स्वीकृति प्रदान की। जब उसे शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार सूर्यदेव स्वामी, ग्राम पंचायत डबली खुर्द प्रशासक रामनारायण सहारण, प्रदीप जलंधरा ने लाभार्थी को स्वीकृति का प्रमाणपत्र सौंपा तो आर्थिक संबल मिलने के बाद उसकी खुशी चेहरे पर बयान कर थी और बोला कि उसके सामने दैनिक जीवन में मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने में आ रहीं परेशानी से राहत मिलेगी। ये सहायता उसके परिवार के लिए वरदान साबित होगी।इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व सरकार का आभार जताया। 



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.