दिव्यांग सहायता शिविर
23 दिव्यांगों को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र वितरित कर किया लाभान्वित
10 दिव्यांगों को दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड एवं विभिन्न श्रेणी के रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का किया वितरण
पीलीबंगा। दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा गुरुवार को जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ टाउन में दिव्यांगों को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र व यूडीआईडी कार्ड एवं रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का लाभ प्रदान किया गया। गुरुवार को डबलीराठान, पीलीबंगा, हनुमानगढ़, टिब्बी, रावतसर सहित अन्य क्षेत्र में विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र से वंचित रणवीर कुमार डबलीवास चूगता (डबलीराठान), कोमल व अनुज एवं ओमप्रकाश मंडी पीलीबंगा, सुरेन्द्र कुमा अहमदपुरा (पीलीबंगा), विनोद कुमार हनुमानगढ़ टाऊन, रानी हनुमानगढ़ जंक्शन, रफीक नवां व किरणदीप कौर धोलीपाल एवं सुभाष सुभानवाला तथा रविन्द्र कुमार मक्कासर (हनुमानगढ़), शानिया मानकसर (संगरिया) सहित 23 दिव्यांगों को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र का लाभ दिलवाकर लाभान्वित किया गया।
जिला चिकित्सालय उप-निययंत्रक डॉक्टर अशोक कुमार जांगिड़ की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड टीम ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ.विकास चौधरी,मेडिसिन एमडी डॉ.अजय कुमार जुनेजा, न्यूरोफिजिशियन डॉ.राजेश कुमार यादव, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ.जितेन्द्र कुमार जांगिड़, नेत्ररोग रोग विशेषज्ञ डॉ.के.एल.किलानियां, शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कटेवा, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.संदीप सिहाग एवं डॉ.आदित्य जैन की टीम द्वारा आवश्यक जांच की कार्यवाही को मौके पर ही दस्तावेज पूर्ण कर दिव्यांग को लाभान्वित किया।
विभिन्न श्रेणी के 23 दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र जारी किए गए। वहीं समिति द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 10 दिव्यांगों को दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड एवं राजस्थान राज्य राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ के सहयोग से रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण किया। उल्लेखनीय है कि समिति निरंतर दिव्यांगों एवं वृद्धजनों की सहायतार्थ उपखंड क्षेत्र में पहुंचकर संबंधित उपखंड प्रशासन के मार्गदर्शन में निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है। जिला चिकित्सालय उप-नियंत्रक डॉक्टर अशोक कुमार जांगिड़ एवं रोगी मित्र नरेन्द्रसिंह राजपूत, समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण, दिव्यांग हेमंत शाक्य पीलीबंगा,जिला चिकित्सालय ई-मित्र संचालक कालूराम मोरवाल का सराहनीय योगदान रहा।


