News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

हिंदू सम्मेलन के आयोजन हेतु बैठक

हिंदू सम्मेलन के आयोजन हेतु बैठक

मेहरवाला में 3 फरवरी को होगा हिंदू सम्मेलन 

सुंदरकांड पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लंगर का होगा आयोजन, तैयारियों को लेकर बैठक


टिब्बी। मेहरवाला के प्राचीन भभूता सिद्ध मंदिर परिसर में 3 फरवरी को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि संत जितवानंद जी महाराज रहेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत सुंदरकांड पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लंगर का आयोजन किया जाएगा। हिंदू सम्मेलन के संबंध में आज मेहरवाला में आयोजित बैठक का पवन खंडेलवाल जिला महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख द्वारा किया गया। बैठक में हिंदू सम्मेलन के सफल संचालन व आयोजन के लिए समिति की घोषणा की गई।

बैठक में मुकेश पाडर (मंडल कार्यवाह), जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा सुनील घोटीया, मदन घोयल, चंद्रभान तिवाड़ी, सोहनलाल घोटीया, कमलेश सुथार एवं सतपाल मान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम के संरक्षक कृष्ण गोदारा को नियुक्त किया गया। वहीं चंद्रभान तिवाड़ी, खुशी राम एवं मुकेश पाडर को संयोजक बनाया गया, जबकि सह-संयोजकों की नियुक्ति भी की गई।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्था, अनुशासन एवं सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन समिति ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक चेतना को जागृत करना एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।





Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.