ग्रामीण समस्या समाधान फॉलो अप कैंप
4 केएसपी फॉलो कैंप में डिस्कॉम ने समस्या का समाधान किया तो उपभोक्ता के घर 10 माह बाद उजाला आया
टिब्बी। राज्य सरकार द्वारा जन जन की सेवा, ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान व लोककल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देने हेतु ग्राम पंचायत 4 केएसपी में फॉलो अप कैंप आयोजित किया गया। कैंप में जब डिस्कॉम ने एक उपभोक्ता से समझाइश कर समस्या का समाधान किया तो दस माह बाद उसके घर उजाला आया। गांव के वार्ड 8 निवासी बिन्द्र सिंह पुत्र श्री मिट्ठू सिंह ने डिस्कॉम द्वारा विद्युत कनेक्शन काटने की समस्या को शिविर प्रभारी तहसीलदार हरीश कुमार टाक व सह प्रभारी नायब तहसीलदार सूर्यदेव स्वामी को बताई तो डिस्कॉम के अधिकारियों से समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता इरफान अली ने उपभोक्ता की समस्या को सुनकर समाधान किया और तत्काल नया विद्युत मीटर लगाकर री कनेक्शन शुरू किया तो नववर्ष में शिविर उपभोक्ता के लिए खुशियां लाया, उसके घर दस माह अंधेरे से उजाला आया। डिस्कॉम ने मार्च 2025 में विद्युत बिल बकाया होने के बाद कनेक्शन संबंध विच्छेद कर दिया और आज शिविर में उपभोक्ता से समझाइश कर राहत देते हुए बिल भरवाकर विद्युत कनेक्शन पुनः शुरू किया तो उसने डिस्कॉम के अधिकारियों, कार्मिकों, शिविर प्रभारी व सरकार का आभार जताया।