विश्व कुष्ठ रोग दिवस, कुष्ठ मुक्त समाज की ओर” का दिया संदेश
मेडिकल कॉलेज, हनुमानगढ़ में विश्व कुष्ठ रोग दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
पोस्टर, मॉडल प्रदर्शनी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
हनुमानगढ़। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा (PSM) विभाग द्वारा विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाने, शीघ्र निदान, पूर्ण उपचार तथा इससे जुड़े सामाजिक कलंक को समाप्त करने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम में पोस्टर प्रस्तुति, मॉडल प्रदर्शनी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बैच 2024 के विद्यार्थियों द्वारा कुष्ठ रोग से संबंधित विभिन्न विषयों पर पोस्टर तैयार किए गए, जबकि बैच 2025 के विद्यार्थियों द्वारा एक शिक्षाप्रद मॉडल तैयार किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सभी तीनों बैचों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में महक एवं टीम ने प्रथम स्थान, साक्षी एवं टीम ने द्वितीय स्थान तथा मुस्कान एवं टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कीर्ति शेखावत द्वारा प्रदान किए गए।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. सुमन जैन एवं डॉ. मोहित दादिच द्वारा किया गया तथा मूल्यांकन डॉ. दीपक, डॉ. पूजा एवं डॉ. हर्षिता द्वारा किया गया। सामुदायिक चिकित्सा विभाग के सभी संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान “कुष्ठ रोग लाइलाज नहीं है – कुष्ठ मुक्त समाज की ओर” संदेश पर विशेष जोर दिया गया तथा कार्यक्रम का समापन कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति सम्मान, करुणा एवं भेदभाव रहित व्यवहार की शपथ के साथ किया गया।




