News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा दिव्यांग की सेवा मिशन

दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा दिव्यांग की सेवा मिशन

टिब्बी में दिव्यांग जागरूकता शिविर का आयोजन, 

28 दिव्यांगों को यूडीआईडी एवं रोडवेज रियायती स्मार्ट कार्ड  किए वितरित

टिब्बी। उपखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड एवं रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उपखंड अधिकारी सत्यनारायण सुथार की अध्यक्षता में किया गया। ताल्लुका विधिक सेवा समिति टिब्बी के अधिकार मित्र जगदीश डूडी ने बताया कि दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण द्वारा जरूरतमंद की सेवा को ही अपने जीवन का ध्येय मानकर प्रत्येक उपखंड क्षेत्र में पहुंचकर दिव्यांगों एवं वृद्धजनों की सहायतार्थ निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं प्रदान की जा रही है। है जिसकी आमजन द्वारा सराहना भी की जा रही है।इसी सेवा भावना के उद्देश्य से दिव्यांगो को यूडीआईडी कार्ड एवं रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट से होने वाले लाभ के बारे में अवगत करवाते हुए 28 दिव्यांगों को चिकित्सा एवं  स्वास्थ्य विभाग हनुमानगढ़ के सहयोग से दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ के सहयोग से विभिन्न श्रेणी के रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का लाभ प्रदान करते लाभान्वित किया गया एवं ज्यादा से ज्यादा पथ परिवहन निगम की बस में यात्रा करने के लिए प्रेरित किया। उपखंड अधिकारी सत्यनारायण सुथार द्वारा दिव्यांगों को दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड एवं विभिन्न श्रेणी के रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण करते हुए केन्द्र एवं राजस्थान सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का आधिकाधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण द्वारा दिव्यांगों की सहायतार्थ निस्वार्थ भाव से किए जा रहे पुनीत कार्य की सभी ने सराहना की तथा पेंशन सत्यापन के बारे में जी वंचितों को को अपने नजदीक ई-मित्र केंद्र या पंचायत समिति/नगरपालिका पेंशन शाखा से संपर्क कर सत्यापन करवाने के लिए प्रेरित किया। जिससे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके। वही दिव्यांगों को मौके पर ही दिव्यांग यूडीआईडी कार्ड एवं रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का लाभ मिलने से उनके चेहरे खिल गए। इस अवसर पर टिब्बी उपखंड अधिकारी सत्यनारायण सुथार,  समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण जाखडा़वाली, ताल्लुका विधिक सेवा समिति टिब्बी अधिकार मित्र जगदीश डूडी, उपखंड कार्यालय कर्मचारी चंद्रभान सहित अधिवक्तागण एवं उपखंड व तहसील कार्यालय स्टाफ तथा दिव्यांगजन मौजूद रहे।


Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.