News Breaking News
Live
wb_sunny

Breaking News

सड़क सुरक्षा माह जनवरी के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता

सड़क सुरक्षा माह जनवरी के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता

सड़क सुरक्षा माह के तहत ब्लॉक स्तरीय निबंध, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, 

प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

टिब्बी। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार चल रहे सड़क सुरक्षा माह जनवरी के तहत शहर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय निबंध, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें  विद्यालय स्तर पर हुई प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों ने भाग लिया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता मे प्रतिभागियो ने उत्साह से अपनी रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ब्लॉक स्तर पर आयोजित पत्र लेखन प्रतियोगिता में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के छात्र भविष्य, जयदीप, भरत, पोस्टर प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पन्नीवाली के छात्र पुनीत, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय टिब्बी की रमनदीप कौर व रिद्धि तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डबली खुर्द के छात्र अमित, निबंध प्रतियोगिता में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की छात्रा साक्षी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डबली कलां के छात्र रविन्द्र, एमजीजीएस के छात्र महेश, तथा स्लोगन प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र करण, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा जिया बानो, एमजीजीएस टिब्बी की छात्रा पूजा क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार अरोड़ा ने अव्वल प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया। और सड़क सुरक्षा के हेतु यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जूनियर अकाउंटेंट अनिशी, प्राध्यापक कर्मजीत कौर आदि सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। 



Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.