एसटीईएम प्रशिक्षण कार्यक्रम
गणित व विज्ञान विषय आधारित तीन दिवसीय एसटीईएम प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 103 प्रतिभागियों ने लिया भाग
![]() |
टिब्बी। राजकीय महाविद्यालय में गणित एवं विज्ञान विषय अध्यापकों का चल रहा तीन दिवसीय एसटीईएम प्रशिक्षण शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। इससे पूर्व शुक्रवार को तीसरे दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सीबीईओ राजेश अरोड़ा व एसीबीईओ रोहिताश चुघ ने सरस्वती मां के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीबीईओ अरोड़ा ने बताया शिक्षकों के लिए STEM प्रशिक्षण एक ऐसी प्रक्रिया है जो उन्हें व्यावहारिक, छात्र-केंद्रित और समस्या-समाधान आधारित शिक्षण विधियों का उपयोग करने में सक्षम बनाती है। एसीबीईओ रोहिताश चुघ ने कहा कि गणित एवं विज्ञान विषय को बाहरी वातावरण व दैनिक जीवन से जोड़कर उसे रुचिकर बनाया जा सकता है।
प्रशिक्षकों ने ब्लॉक के गणित एवं विज्ञान विषय के शिक्षकों को नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुसार भविष्योन्मुखी शिक्षा प्रदान करने हेतु विज्ञान व गणित को समस्या-समाधान, महत्वपूर्ण सोच, छात्र-संचालित पूछताछ-आधारित वैज्ञानिक कौशल को मजबूत करने के उद्देश्य से चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षण विधियो को रोचक एवं आनंददायक बनाने के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 103 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने भी अपने विचार रखे व साइंस एक्टिविटी भी दिखाई। इस मौके पर आरपी जितेंद्र कुमार, संदीप कुमार भाटी सहित प्रतिभागी आदि मौजूद रहे।


